मुंबई । मुम्बई शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ खुला। सप्ताह के दूसरे ही कारोबारी दिन दुनिया भर से मिले कमजोर संकेतों के बीच ही विदेशी कोषों की निकासी से भी बाजार गिरा है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक को लेकर भी निवेशकों ने सतर्कता बरतते हुए बाजार से दूरी बनाये रखी। शुरुआती कारोबार में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 374.72 अंक नीचे आकर 52,471.98 पर पहुंच गयी।
वहीं पचास शेयरों वाला निफ्टी 100.15 अंक फिसलकर 15,674.25 अंक पर पहुंच गया।कारोबार के दौरान सेंसेक्स के शेयरों में एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, टाइटन और एचडीएफसी गिरे हैं। वहीं दूसरी ओर भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, एमएंडएम और बजाज फिनसर्व के शेयरों में बढ़त दर्ज की गयी।
सुबह बाजार खुलते ही एशियान पेंट , टेक महिन्द्रा , एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और एचडीएफसी लाइफ, विप्रा, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक व कोटक बैंक के स्टॉक्स में भारी बिकवाली हुई जिससे ये शेयर सबसे ज्यादा गिरे। इसके अलावा हीरो मोटोकॉप के शेयरों में भी बिकवाली आई जबकि पॉवर ग्रिड कारपोरेशन ,
भारती एयरटेल, एनटीपीसी, एमएंडएम और टाटा स्टील, एनएंडटी , एनटीपीसी, पॉवरग्रिड आदि के शेयरों में तेजी आई। ये स्टॉक्स सबसे ज्यादा लाभ वाले शेयरों की सूची में आ गए। बाजार में गिरावट के बाद भी बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में आज 0.4 फीसदी की तेजी आई है।
सुबह से ही कारोबार के दौरान संपत्ति क्षेत्र , वित्त और उपभोक्ता क्षेत्र के शेयरों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों में भी आज बिकवाली हावी रही और ये एक फीसदी तक नीचे आ गए जबकि धातु और उपभोक्ता वस्तुओं के शेयरों में आज सपाट कारोबार दिखा।