भिलाई । पाइप लाइन बिछाने के लिए कुरूद के चिन्हित जगह पर लगभग 35 परिवार के मकान व दुकान आड़े आ रहे थे। निगम ने अड़चन को देखते हुए इन परिवारों को कब्जा हटाने का नोटिस जारी किया था इसके परेशान लोग बुधवार को धर्मेन्द्र यादव से मिले और अपना आशियाना व कब्जा बचाने की मांग की। इस पर धर्मेन्द्र यादव ने निगम अधिकारियों से चर्चा की और चर्चा के बाद धर्मेन्द्र यादव की पहल पर जेसीबी के बजाए मजदूर लगाकर पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा करने का निर्णय लिया गया।