नई दिल्ली । वै‎श्विक बाजारों में कीमती धातुओं को समर्थन ‎मिलने से एमसीएक्स पर शुक्रवार को सोना अ और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई है। सोने की कीमत में 0.08 फीसदी की तेजी आई और इसका भाव बढ़कर 51,311 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। वहीं चांदी का भाव 0.58 फीसदी बढ़कर 62,698 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन कीमती धातुओं के दाम में तेजी देखने को मिली है। यहां बता दें ‎कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है।

24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है।