भिलाई । नगर निगम की टीम ने निरीक्षण के दौरान गंदगी फैलाने वाले भैंस खटाल संचालकों से जहां पांच हजार रूपये जुर्माना वसूल किये वहीं रामनगर में एक पंचर दुकान में रखे बड़ी मात्रा में टायरों में पानी जमे होने के कारण डेंगू का लार्वा पनपने की आशंका को देखते हुए पांच हजार रूपये सहित डस्टबीन नही रखकर दुकान के पास गंदगी फैलाने वालें दो दुकानदारों से पांच पांच सौ रूपये सहित कुल 11 हजार रूपये निगम ने अर्थदण्ड वसूल किये।
नगर निगम द्वारा डेंगू नियंत्रण अभियान के तहत बार-बार समझाईश देने के बाद भी जलजमाव करने वाले या लार्वा मिलने वाले घरो व दुकानों पर जुर्माने की कार्यवाही जारी है। रामनगर स्थित पंचर दुकान में डंप किए गए साईकिल, मोटरसाईकिल, कार एवं टायर का निगम की टीम ने निरीक्षण किया! टायर में बड़ी मात्रा में जलजमाव पाया गया जहां मच्छर के लार्वा के उत्पत्ति की पूरी संभावना थी। जलजमाव पाए जाने पर संचालक से 5000 रूपए जुर्माना वसूलने के साथ ही डंप टायर को हटवाया गया! घर के कूलर, छत पर एवं बाहर में रखे हुए पात्र व टायर तथा दुकान में जाम पानी की जांच की जा रही है, अगर इन जगहों पर जांच में डेंगू का लार्वा मिलता है तो उन पर कार्यवाही की जा रही है! ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने दिए है। निगम क्षेत्र में डेंगू, मलेरिया, पीलिया व फाईलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियों से निपटने के लिए निगम का अमला मैदान पर है! डेंगू से बचाव के लिए निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम हर घर पहुंचकर लार्वा के स्रोत वाले स्थानों की जांच कर आवश्यकता अनुसार टेमीफास् व मलेरिया ऑयल का छिड़काव कर रहे है!
भैंस खटाल पर लगा जुर्माना
भैंस खटाल द्वारा गंदगी फैलाने पर वैशाली नगर अंतर्गत शास्त्रीनगर, रामनगर और राजीवनगर में कार्यवाही करते हुए 5 हजार रूपए अर्थदण्ड वसूला गया। शास्त्रीनगर में खटाल संचालक अमनदीप सिंह द्वारा खटाल की गंदगी को नाली में बहाते हुए पाए जाने पर 2000 रूपए, विरेन्द्र साव से 1000 रूपए, बृजराज यादव से 2000 हजार रूपए इसी प्रकार ठेले में खाद्य पदार्थ विक्रय करने वाले दो व्यवसायियों द्वारा डस्टबिन नहीं रखने और गंदगी फैलाते पाए जाने पर 500-500 रूपए जुर्माना लिया गया! कार्यवाही के दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा, जोनल राजू पाण्डेय, विनोद सहित स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाईजर एवं कर्मचारी उपस्थित थे।