आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : ग्वालियर में स्कूल के कार्यक्रम में शामिल होने टेंपो से जा रहे छात्र पर कूलेंट गिर गया। कूलेंट बॉक्स का ढक्कन खुलने से छात्र गंभीर रूप से झुलस गया। घटना मुरार थाना क्षेत्र के सात नंबर चौराहे की है।
ग्वालियर के गोसपुरा नंबर एक में रहने वाले प्रखर राजावत पुत्र राम किशर राजावत सीएम राइज पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का छात्र है। उत्कृष्ठ विद्यालय में हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए वह स्कूली छात्रों के साथ टेंपो (MP07 R 7890) से जा रहा था।
प्रखर टेंपो की आगे वाली सीट पर बैठा हुआ था। चालक काफी तेजी व लापरवाही से टेंपो चला रहा था। जब वह सात नंबर चौराहे के पास पहुंचा, तभी टेंपो के कूलेंट का ढक्कन खुला और कूलेंट छात्र की पीठ पर आ गिरा। लोगों ने घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया।
मुरार थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय का कहना है कि घायल छात्र के पिता की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।