सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: नया साल 2024 शुरू हो चुका है इस साल आपको कई जरूरी काम निपटाने हैं। इन्हीं कामों में से एक है वित्त वर्ष 2023-24 के लिए टैक्स सेविंग इन्वेस्टमेंट। ये इन्वेस्टमेंट आपको 31 मार्च 2024 तक करना है। अगर आप सेफ इन्वेस्टमेंट के साथ टैक्स भी बचाना चाहते हैं तो PPF, टाइम डिपॉजिट और सुकन्या स्कीम सहित पोस्ट ऑफिस की 5 स्कीम्स हैं निवेश कर सकते हैं। इन स्कीम्स ने टैक्स बचाने के साथ ही 8.2% तक का रिटर्न भी पा सकेंगे।
यहां आज हम आपको इस स्कीम्स के बारे बता रहे हैं…
- सीनियर सिटीजन्स सेविंग्स स्कीम
योजना में सालाना 8.2% की ब्याज दर मिल रही है।
60 साल या उससे अधिक आयु के बाद अकाउंट खोला जा सकता है।
VRS लेने वाला व्यक्ति जो 55 वर्ष से अधिक लेकिन 60 वर्ष से कम है वो भी इस अकाउंट को खोल सकता है।
स्कीम के तहत 5 साल के लिए पैसा निवेश किया जा सकता है। मैच्योरिटी के बाद इस स्कीम को 3 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।
योजना के तहत आप अधिकतम 30 लाख रुपए तक का निवेश कर सकते हैं।
- सुकन्या समृद्धि योजना
इसके तहत अकाउंट किसी बच्ची के जन्म लेने के बाद 10 साल की उम्र से पहले ही खोला जा सकता है।
आप केवल 250 रुपए में ये खाता खुलवा सकते हैं। इसमें सालाना 8.2% की दर से ब्याज दिया जा रहा है जो फिक्स्ड डिपॉजिट से ज्यादा है।
चालू वित्त वर्ष में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अधिकतम 1.5 लाख रुपए जमा कराए जा सकते हैं।
अकाउंट किसी पोस्ट ऑफिस या बैंक की अधिकृत शाखा में खोला जा सकता है। 3. पब्लिक प्रॉविडेंट फंड
पोस्ट ऑफिस पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) खातों में जमा राशि पर फिलहाल 7.1% ब्याज मिल रहा है।
जमा पर ब्याज कैलकुलेशन सालाना आधार पर किया जाता हैं, जिसका अर्थ है कि इसे हर साल मूलधन में जोड़ा जाता है।
PPF छूट की ईईई कैटेगरी के अंतर्गत आता है। इसका मतलब यह है कि रिटर्न, मैच्योरिटी राशि और ब्याज से इनकम पर इनकम टैक्स छूट मिलती है।
यह अकाउंट 15 साल के लिए खोल सकते हैं, जिसे आगे 5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।
PPF में मिनिमम 500 रुपए से अकाउंट खुलवाया जा सकता है। इसमें एक फाइनेंशियल में कम से कम 500 रुपए निवेश करना जरूरी है।
इस स्कीम के तहत आप एक साल में अकाउंट में अधिकतम 1.5 लाख रुपए निवेश कर सकते हैं।