सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: टाटा मोटर्स की सब्सिडरी कंपनी टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड (TPEM) ने आज अपनी पॉपुलर सब-4 मीटर इलेक्ट्रिक SUV नेक्सॉन.ईवी और एंट्री लेवल हैचबैक टियागो.ईवी के दामों में कटौती का ऐलान किया है। कंपनी ने बैटरी कीमतों में गिरावट के कारण दोनों मॉडल की कीमतें घटाई हैं। इसका फायदा ग्राहकों को मिलेगा।
कंपनी ने नेक्सॉन.ईवी के दाम में 1.2 लाख रुपए तक की कटौती की है, वहीं टियागो.ईवी के दाम 70 हजार रुपए तक घटाए हैं। क्सॉन.ईवी की कीमत अब 14.49 लाख रुपए से शुरू होती है और लॉन्ग रेंज की कीमत अब 16.99 लाख रुपए से शुरू होगी। वहीं टियागो का बेस मॉडल 7.99 लाख रुपए में मिलेगा। हालांकि, हाल ही में लॉन्च हुई पंच EV की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
EV मार्केट में टाटा की 70% से ज्यादा हिस्सेदारी
टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड 70% से अधिक हिस्सेदारी के साथ इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में मार्केट लीडर है। कंपनी ने 2023 में कुल 69,153 यूनिट EV बेचीं। टाटा मोटर्स इस साल कर्व, हैरियर EV, सिएरा और अल्ट्रोज EV लॉन्च करेगी।
बैटरी सेल की कीमतों में और कमी की संभावना
TPEM के चीफ कॉमर्शियल ऑफिसर विवेक श्रीवत्स ने कहा: ‘बैटरी कॉस्ट ईवी की ओवरऑल कॉस्ट का एक बड़ा हिस्सा है। हाल के दिनों में बैटरी सेल की कीमतों में नरमी आई है और आने वाले दिनों में इसमें और कमी आ सकती है। ऐसे में हमने इसका फायदा ग्राहकों को देने का विकल्प चुना है। नेक्सन और टियागो अब ग्राहकों के लिए और ज्यादा अट्रैक्टिव बन गई है।’