नई दिल्ली । देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाटा समूह आपके लिए नया ऐप ला रहा है जो आपकों घर बैठे नई कार भी खरीदवा देगा। पहले इस काम में कितना झंझट होता है, पहले कारों को कंपेयर करो, फिर एक शोरूम से दूसरे, दूसरे से तीसरे पर जाओ। ऑफिस के बिजी शेड्यूल के बीच इस काम में आपके दो-तीन वीकेंड तो खराब हो ही जाते हैं, लेकिन अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि टाटा ग्रुप के लिए बड़ी तैयारी की है। अब कार खरीदना मोबाइल फोन से स्मार्टफोन खरीदने जितना आसान बनने जा रहा है।

हाल में टाटा ग्रुप ने एक सुपर ऐप टाटा नियो लॉन्च की है। अब कंपनी इसी ऐप पर अपने पैसेंजर व्हीकल्स की सेल भी करने वाली है।  इसके लिए टाटा मोटर्स ने पूरी तैयारी कर ली है और पैसेंजर व्हीकल के पोर्टफोलियो को टाटा की इस नई ऐप के साथ इंटीग्रेट किया जा रहा है।

टाटा नियो की मालिक कंपनी टाटा डिजिटल के एक सीईओ प्रतीक पाल ने जानकारी दी कि टाटा मोटर्स को कंपनी के अन्य ब्रांड की तरह नियो प्लेटफॉर्म पर लाने का काम चल रहा है। इसे अगले कुछ महीनों में तनिष्क, टाइटन, एयर इंडिया और ताज होटल्स की तरह इस ऐप से जोड़ दिया जाएगा।

टाटा ग्रुप ने 7 अप्रैल को ही अपनी सुपर ऐप टाटा नियो लॉन्च की है। इसे लेकर मार्केट में काफी बज बना हुआ है। इस ऐप की खासबात ये है कि आपकी रोजमर्रा की लगभग सभी जरूरतें इस ऐप पर पूरी हो जाती हैं। टाटा ग्रुप अलग-अलग सेगमेंट में काम करने वाली कंपनी है और उसकी इसी एक ऐप पर आप ग्रॉसरी से लेकर एयर ट्रैवल के टिकट तक बुक कर सकते हैं।