ITDC India e-Press / Agencies

सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ /एजेंसियाँ/ भोपाल: सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क्स / आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ / एजेंसियाँ:

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में निलंबित चल रहे 27 वर्षीय सब इंस्पेक्टर सुंदरम तिवारी की मौत से पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। बुधवार सुबह बन्नादेवी थाना क्षेत्र के चूहरपुर मोहल्ले में स्थित उनके किराये के मकान में उनका शव फंदे पर लटका मिला। पांच दिन पहले दीवानी न्यायालय परिसर में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया गया था।

सुंदरम तिवारी मूल रूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के निवासी थे और अलीगढ़ में अपने पिता श्रीचंद तिवारी के साथ रह रहे थे। पिता का कहना है कि वीडियो वायरल होने और निलंबन की कार्रवाई के बाद से उनका बेटा काफी तनाव में था। इस घटना से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

बताया गया कि बुधवार सुबह पिता कुछ देर के लिए बाहर गए थे। वापस लौटने पर उन्होंने बेटे को कमरे में फंदे पर लटका पाया। सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस वायरल वीडियो, निलंबन की कार्रवाई और अन्य परिस्थितियों समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


Hashtags: #ChhattisgarhState #Bhopal #अलीगढ़ #निलंबित #दरोगा #संदिग्ध #हालात #मौत #सीएनएन #अलीगढ़मेंनिलंबितदरोगा