मुम्बई । मुम्बई शेयर बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ खुला है। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन सुबह बाजार खुलते ही इसमें तेजी आने लगी। दुनिया भर से मिले सकारात्मक संकेतों के साथ ही निवेशकों की अच्छी खरीददारी से भी बाजार ऊपर आया है। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स सुबह करीब चार सौ से ज्यादा अंकों की बढ़त के साथ ही 54,672 पर खुला जबकि पचास शेयरों वाला निफ्टी 27 अंकों की बढ़त के साथ ही 16,297 पर खुला। इसके बाद भी खरीददारी का जोर रहने से बाजार में ऊपर जाता रहा।
निवेशकों ने शुरुआती कारोबार में ही अपोलो अस्पताल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिन्द्रा , हिंडाल्का, इंफोसिस, इंडसलैंड बैंक, बजाज टिविंस, मारुति, भारती एयरटेल, विप्रो, आईटीसी और टाटा स्टील के शेयरों पर जमकर पैसा लगाया। इससे बाजार तकरीबन फीसदी ऊपर आया।
वहीं दूसरी ओर ओएनजीसी, एशियन पेंटस, बीपीसीएल,एनटीपीसी, पावर ग्रिड कारपोरेशन , ब्रिटेनिया, सन फार्मा और डॉ रेड्डी के शेयरों में बिकवाली से से नीचे आये हैं। वहीं बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप पर बढ़त रही।
सुबह कारोबार शुरु होते ही आईटी क्षेत्र में जबरदस्त तेजी आई। इसके अलावा निफ्टी बैंक, फाइनेंशियल, ऑटो, मीडिया, मेटल और पीएसबी क्षेत्र में भी एक फीसदी तेजी आई। एस्ट्राजेनेका और मुत्थूट फाइनेंस के शेयर गिरे हैं।