सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने बड़ा अवसर दिया है। SSC ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) परीक्षा 2026 के तहत कुल 2,536 ग्रुप-C पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों में लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA), डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) और DEO ग्रेड-A शामिल हैं।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 7 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 8 अक्टूबर निर्धारित है। उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। आयु सीमा 18 से 27 वर्ष रखी गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। उम्मीदवारों का चयन टियर-I, टियर-II, स्किल/टाइपिंग टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। पद के अनुसार वेतन ₹19,900 से ₹92,300 तक हो सकता है। सामान्य, OBC और EWS वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 है, जबकि SC, ST, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है।
Hashtags: #Education #Bhopal #Desksource #Ssc #2536 #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #सरक