सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: सोने का भाव आज यानी गुरुवार (7 मार्च) को पहली बार 65,000 रुपए के पार पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 556 रुपए महंगा होकर 65,049 रुपए हो गया है।
वहीं चांदी में भी आज बढ़त देखने को मिल रही है। ये 411 रुपए महंगी होकर 72,121 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले ये 71,710 रुपए पर थी। चांदी ने बीते साल 4 दिसंबर को 77,000 का ऑलटाइम हाई बनाया था।
सोने में तेजी के 4 कारण:
2024 में दुनियाभर में मंदी की आशंका
शादी के सीजन से सोने की डिमांड बढ़ी
डॉलर इंडेक्स में कमजोरी आई है
दुनियाभर के केंद्रीय बैंक सोना खरीद रहे
67 हजार तक जा सकता है सोना
HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार, आने वाले दिनों में सोने में तेजी जारी रह सकती है। इसके चलते इस साल के आखिर तक सोना 67 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।
2023 में 8 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ था सोना
साल 2023 की शुरुआत में सोना 54,867 रुपए प्रति ग्राम पर था जो 31 दिसंबर को 63,246 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया था। यानी साल 2023 में इसकी कीमत में 8,379 रुपए (16%) की तेजी आई। वहीं चांदी भी 68,092 रुपए से बढ़कर 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। सोना खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
- सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत एक अप्रैल से छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं।