आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सागर इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (सिस्टेक) गांधीनगर कॉलेज भोपाल में एआईसीटीई प्रशिक्षण और शिक्षण (अटल) अकादमी के तहत 7 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ सोमवार से किया गया। 4 से 9 दिसंबर तक चलने वाले सेमिनार में इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग में इलेक्ट्रिक वाहनों और नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकी में हालिया प्रगति और विकास पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईआईआईटी भोपाल निदेशक, प्रोफेसर आशुतोष कुमार सिंह, सिस्टेक ग्रुप के डायरेक्टर, डॉ. ज्योति देशमुख, प्रिंसिपल डीके राजोरिया, वाइस प्रिंसिपल डॉ. स्वाति सक्सेना, विभागाध्यक्ष (इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग) डॉ. लीना डेनियल की उपस्थिति में किया गया।
समारोह के दौरान आशुतोष सिंह ने विभाग के सदस्यों और छात्रों को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से सर्वोत्तम लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रतिभागियों से अनुसंधान, शिक्षण और सीखने पर अधिक ध्यान केंद्रित करने और अपनी शिक्षण पद्धति से छात्रों पर सकारात्मक प्रभाव पैदा करने का भी आग्रह किया।
एफडीपी कार्यक्रम 4 से 9 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा हैं, जिसमें भोपाल के विभिन्न कॉलेजों के प्रतिभागी और एसएटीआई विदिशा, एमआईटीएस ग्वालियर, आईआईएसईआर भोपाल, आरजीपीवी, मैनिट और दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रतिष्ठित वक्ता भाग लेंगे।