आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : शेयर बाजार में आज यानी गुरुवार, 20 सितंबर को बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स में 500 अंक से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है, और ये 66,280 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 150 अंक से ज्यादा की गिरावट है। ये 19,740 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इससे पहले सुबह सेंसेक्स 192 अंक की गिरावट के साथ 66,608 के स्तर पर खुला था। वहीं, निफ्टी में भी 61 अंकों की गिरावट रही, यह 19,840 के स्तर पर बंद ओपन हुआ था। यह लगातार तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में गिरावट है। बैंकिंग शेयर आज भी फिसले हैं, HDFC और ICICI बैंक ने बाजार पर दबाव बनाया है। EMS लिमिटेड का शेयर आज एक्सचेंज पर 33% के प्रीमियम पर लिस्ट हुआ है।

EMS लिमिटेड का शेयर 33% प्रीमियम पर लिस्ट

EMS लिमिटेड का शेयर एक्सचेंज पर 33% के प्रीमियम पर लिस्ट हुआ है। BSE पर शेयर 281.55 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ है। जबकि इश्यू प्राइस 211 रुपए प्रति शेयर था। यानी निवेशकों को शेयर लिस्ट होते ही 33.5% का तगड़ा प्रॉफिट हुआ है। इससे पहले IPO 76.21 गुना भरकर बंद हुआ था।

कल खुलेगा वैभव जेम्स एंड ज्वैलर्स लिमिटेड का IPO

कल यानी 22 सितंबर से वैभव जेम्स एंड ज्वैलर्स लिमिटेड का IPO ओपन हो रहा है। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 22 सितंबर से 26 सितंबर तक अप्लाय कर सकते हैं। इस IPO का प्राइस बैंड ₹204-₹215 तय किया है। रिटेल निवेशकों मिनिमम एक लॉट यानी 69 शेयरों के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹215 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,835 इन्वेस्ट करने होंगे।

वहीं, रिटेल निवेशक मैक्सिमम इस IPO के लिए 13 लॉट यानी 897 शेयरों के लिए बिडिंग कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपर प्राइज बैंड के हिसाब से ₹192,855 खर्च करने होंगे। 6 अक्टूबर को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे। वैभव जेम्स एंड ज्वैलर्स लिमिटेड इस IPO के जरिए ₹270.20 करोड़ जुटाना चाहती है।

कल बाजार में रही बड़ी गिरावट

इससे पहले कल यानी बुधवार, 20 सितंबर को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 796 अंक की गिरावट के साथ 66,800 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 231 अंकों की गिरावट रही, यह 19,901 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट और सिर्फ 7 में तेजी देखने को मिली थी।