सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: शेयर बाजार में आज यानी 6 मार्च को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स ने 74,106 का और निफ्टी ने 22,473 का ऑल टाइम हाई बनाया। दोपहर 2:45 पर सेंसेक्स 385 अंक की तेजी के साथ 74,075 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

वहीं, निफ्टी में भी 105 अंक की तेजी है, 22,465 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। IT और बैंकिग शेयर्स में सबसे ज्यादा तेजी है। निफ्टी IT में 0.82% और निफ्टी बैंक में 0.79% की तेजी देखने को मिल रही है।

IIFL फाइनेंस के शेयर में 20% की गिरावट

IIFL फाइनेंस के शेयर में आज 20% की गिरावट है। कंपनी के शेयर में ये गिरावट RBI के एक्शन के बाद आई है। मंगलवार को RBI ने IIFL फाइनेंस के गोल्ड लोन देने पर रोक लगा दी है। RBI को गोल्ड लोन पोर्टफोलियो में कई तरह की अनियमितताएं मिली हैं। हालांकि, कंपनी मौजूदा गोल्ड लोन कस्टमर्स को सर्विस देना जारी रख सकेगी।

गोपाल स्नैक्स लिमिटेड के IPO में निवेश का मौका

गोपाल स्नैक्स लिमिटेड क IPO आज यानी 6 मार्च से रिटेल निवेशकों के लिए ओपन हो गया है। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 6 मार्च से 11 मार्च तक बोली लगा सकेंगे। 14 मार्च को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे।

गोपाल स्नैक्स लिमिटेड ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹381-₹401 तय किया है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 37 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹401 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,837 इन्वेस्ट करने होंगे। वहीं, मैक्सिमम 13 लॉट यानी 481 शेयर्स के लिए रिटेल निवेशक अप्लाय कर सकते हैं। इसके लिए निवेशकों को अपर प्राइज बैंड के हिसाब से ₹192,881 खर्च करने होंगे।

कल शेयर बाजार में गिरावट रही थी

इससे पहले कल यानी 5 मार्च को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 195 अंक गिरकर 73,677 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 49 अंकों की गिरावट रही। ये 22,356 के स्तर पर बंद हुआ था।