सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल औद्योगिक भ्रमण में उत्पादन, गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग, सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स की जानकारी ली| स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी, भोपाल के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट द्वारा बीबीए एवं एमबीए के विद्यार्थियों को एल.एम. बेकर्स (पार्ले-जी) प्लांट, मंडीदीप का औद्योगिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को बड़े पैमाने पर संचालित खाद्य विनिर्माण इकाई की कार्यप्रणाली से परिचित कराना और कक्षा में सीखी गई प्रबंधन अवधारणाओं को वास्तविक औद्योगिक परिस्थितियों से जोड़ना था। औद्योगिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने बिस्किट निर्माण प्रक्रिया, उत्पादन एवं संचालन प्रबंधन, कच्चे माल के प्रबंधन, गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग, वेयरहाउसिंग, इन्वेंट्री, सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी प्रक्रियाओं को समझा। प्लांट अधिकारियों के साथ संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों को बड़े पैमाने पर खाद्य उत्पादन में तकनीक, टीमवर्क, स्वच्छता, गुणवत्ता मानकों और कुशल संचालन की भूमिका की जानकारी मिली।

विद्यार्थियों के लिए यह अनुभव विशेष रूप से उपयोगी रहा क्योंकि उन्हें उत्पादन प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखने और प्रबंधन के सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक कारोबारी परिस्थितियों से जोड़ने का अवसर मिला। भ्रमण ने उन्हें आधुनिक एफएमसीजी एवं मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उत्पादन से लेकर वितरण तक की विभिन्न व्यवस्थाओं को समझने में मदद की। एसजीएसयू के कुलाधिपति सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि सार्थक शिक्षा केवल कक्षा तक सीमित नहीं होती। औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों को यह समझने का अवसर देते हैं कि सैद्धांतिक अवधारणाओं को वास्तविक व्यवसाय और विनिर्माण वातावरण में किस प्रकार लागू किया जाता है। ऐसे अनुभव विद्यार्थियों को सक्षम और उद्योग-तैयार प्रोफेशनल बनने में मदद करते हैं। कुलगुरु विजय सिंह ने कहा कि प्रबंधन शिक्षा में इंडस्ट्री एक्सपोजर का महत्वपूर्ण स्थान है। विनिर्माण संस्थानों का भ्रमण विद्यार्थियों को उत्पादन प्रणाली, गुणवत्ता प्रबंधन, तकनीक और प्रबंधकीय प्रक्रियाओं को समझने का व्यावहारिक अवसर देता है।

सीतेश सिन्हा ने कहा कि अनुभवात्मक शिक्षा विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण एसजीएसयू की कौशल-आधारित और व्यावहारिक शिक्षा की प्रतिबद्धता को मजबूत करते हैं तथा अकादमिक शिक्षा और उद्योग की आवश्यकताओं के बीच बेहतर जुड़ाव स्थापित करते हैं। डीन स्टूडेंट वेलफेयर विनोद कुमार शर्मा ने स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को वास्तविक औद्योगिक वातावरण का अनुभव प्रदान करते हैं और उनके व्यावसायिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

औद्योगिक भ्रमण का समन्वय प्रियल नागर, मंजूषा भोंडेकर एवं अराधना त्यागी ने किया। स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन तथा एल.एम. बेकर्स (पार्ले-जी), मंडीदीप के प्रबंधन एवं स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एसज #एसय #रमण #DeskSource #एनएन #टवर #आईट