मुंबई । रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच वैश्विक बाजारों से ‎मिले कमजोर संकेत और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सप्ताह के पहले कारोबारी ‎दिन सोमवार को शुरुआती कारोबार में लगभग तीन फीसदी टूट गए। शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट देखी गई।

इस दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कमजोर रुख के साथ खुला और 1,620.73 अंक की गिरावट के साथ 52,713.08 पर आ गया। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 447.05 अंक टूटकर 16,000 के स्तर से नीचे 15,798.30 पर आ गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक गिरावट दर्ज करने वाले शेयरों में मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो और आईसीआईसीआई बैंक शामिल थे।

पिछले कारोबारी सत्र  में शेयर बाजार ‎गिरावट के साथ बंद हुए ‎थे। बीएई का सेंसेक्स 768.87 अंक की गिरावट के साथ 54,333.81 पर बंद हुआ था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 252.70 अंक टूटकर 16,245.35 पर बंद हुआ था। अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग, शंघाई और तोक्यो लाल निशान में थे।