सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: शेयर बाजार ने आज यानी 7 मार्च को नया ऑल टाइम हाई बनाया है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 74,245 का और निफ्टी ने 22,525 का लेवल छुआ। इससे पहले कल भी शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। हालांकि, बाद में ये नीचे आया और सेंसेक्स 33 अंक की तेजी के साथ 74,119 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं, निफ्टी में भी 19 पॉइंट की तेजी रही। ये 22,493 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी मीडिया और मेटल के शेयर्स में सबसे ज्यादा तेजी रही। निफ्टी मीडिया में 2.54% और निफ्टी मेटल में 1.38% की तेजी रही। जबकि, निफ्टी ऑयल एंड गैस में सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.20% की गिरावट रही।

मुक्का प्रोटीन्स का शेयर 57% ऊपर लिस्ट

मुक्का प्रोटीन्स का शेयर NSE पर 42.9% प्रीमियम के साथ 40 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं BSE पर 57.1% प्रीमियम के साथ 44 रुपए पर खुला। इसका इश्यू प्राइस 28 रुपए प्रति शेयर रखा गया था।

बाजार में तेजी की 3 वजह

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण।

विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में निवेश बढ़ा रहे हैं।

भारत का फोरेक्स रिजर्व बढ़ने से भी बाजार को मजबूती मिली है।

गोपाल स्नैक्स लिमिटेड के IPO में निवेश का मौका

गोपाल स्नैक्स लिमिटेड क IPO 6 मार्च से रिटेल निवेशकों के लिए ओपन हो गया है। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 6 मार्च से 11 मार्च तक बोली लगा सकेंगे। 14 मार्च को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे।

गोपाल स्नैक्स लिमिटेड ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹381-₹401 तय किया है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 37 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹401 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,837 इन्वेस्ट करने होंगे। वहीं, मैक्सिमम 13 लॉट यानी 481 शेयर्स के लिए रिटेल निवेशक अप्लाय कर सकते हैं। इसके लिए निवेशकों को अपर प्राइज बैंड के हिसाब से ₹192,881 खर्च करने होंगे।