सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: शेयर बाजार में आज यानी 29 फरवरी को तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स 195 अंक की बढ़त के साथ 72,500 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 31 अंक की तेजी रही। ये 21,982 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट देखने को मिल रही है। बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में आज ज्यादा बढ़त देखने को मिली है। पेटीएम के शेयर में 1.92% की तेजी रही।

आज से ओपन हुआ मुक्का प्रोटीन्स का IPO

मुक्का प्रोटीन्स लिमिटेड का IPO आज यानी 29 फरवरी से रिटेल निवेशक के लिए ओपन हो गया है। इसमें 4 मार्च तक बोली लगा सकेंगे। वहीं 7 मार्च को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे। मुक्का प्रोटीन्स लिमिटेड इस IPO के जरिए ₹224 करोड़ जुटाना चाहती है।

मुक्का प्रोटीन्स लिमिटेड ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹26-₹28 तय किया है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 535 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹28 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,980 इन्वेस्ट करने होंगे। वहीं, मैक्सिमम 14 लॉट यानी 7,490 शेयर्स के लिए रिटेल निवेशक अप्लाय कर सकते हैं। इसके लिए निवेशकों को अपर प्राइज बैंड के हिसाब से ₹209,720 खर्च करने होंगे।

प्लैटिनम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के IPO में निवेश का आज आखिरी मौका

प्लैटिनम इंडस्ट्रीज लिमिटेड का IPO रिटेल निवेशकों के लिए निवेश का आज यानी 29 फरवरी आखिरी मौका है। 5 मार्च को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे। प्लैटिनम इंडस्ट्रीज लिमिटेड इस IPO के जरिए ₹235.32 करोड़ जुटाना चाहती है।

प्लैटिनम इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹162-₹171 तय किया है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 87 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹171 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,877 इन्वेस्ट करने होंगे। वहीं, मैक्सिमम 13 लॉट यानी 1131 शेयर्स के लिए रिटेल निवेशक अप्लाय कर सकते हैं। इसके लिए निवेशकों को अपर प्राइज बैंड के हिसाब से ₹193,401 खर्च करने होंगे।

कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी 28 फरवरी को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 790 अंक की गिरावट के साथ 72,304 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 247 अंक की गिरावट रही थी। ये 21,951 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में गिरावट और सिर्फ 3 में तेजी देखने को मिली थी।