सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : रिटायरमेंट के बाद ज्यादातर सीनियर सिटीजन को पैसों की चिंता होती है। सीनियर सिटीजन की रिटायरमेंट के बाद कोई रेगुलर इनकम नहीं होती जिससे घर का खर्च चल सके। इसलिए सीनियर सिटीजन के सामने जब भी बचत की बात आती है, वे सुरक्षित बचत योजनाओं को ज्यादा तवज्जो देते हैं।

यही वजह है कि सीनियर सिटीजन अपने बचाए पैसे को ऐसे इन्वेस्टमेंट ऑप्शन में लगाना चाहते हैं, जिससे रेगुलर इनकम मिल सके। इसके अलावा उनका अपना और घर का खर्च भी चल सके। साल 2024 में कई ऐसे निवेश के ऑप्शन हैं, जिनमें निवेश करके सीनियर सिटीजन पैसे बचाने के साथ-साथ पैसा कमा भी सकते हैं। यहां हम 4 ऐसे ही ऑप्शंस के बारे में बता रहे हैं, जिनमें सुरक्षित निवेश कर सीनियर सिटीजन बेहतर रिटर्न पा सकते हैं…

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS)

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) में केवल ₹1000 में अकाउंट ओपन किया जा सकता है। इसमें मैक्सिमम 30 लाख रुपए तक निवेश कर सकते हैं। फिलहाल इस स्कीम पर 8.2% सालाना ब्याज मिल रहा है। ​​​​​​पोस्ट ऑफिस के इस स्कीम में 60 साल का ज्यादा उम्र का कोई भी व्यक्ति निवेश कर सकता है।

इसमें कम से कम 5 साल के लिए निवेश किया जा सकता है, लेकिन जरूरत पड़ने पर इसे 3 साल के लिए और एक्सटेंड किया जा सकता है। वहीं, अगर आप 5 साल के पहले अपना अकाउंट बंद करना चाहते हैं तो आप ऐसा कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको पेनल्टी देनी पड़ेगी।

यहां समझें इसमें निवेश करने पर आपको कितना फायदा होगा

अगर आप इस योजना में 1 लाख रुपए निवेश करते हैं तो 5 साल बाद आपको टोटल 1 लाख 50 हजार 471 रुपए मिलेंगे। वहीं, 2 लाख रुपए का निवेश करने पर 3 लाख 943 रुपए मिलेंगे। यहां देखें कितना पैसा निवेश करने पर 5 साल बाद आपको कितना पैसा मिलेगा…

सीनियर सिटिजन सेविंग (SCSS) से जुड़ी खास बातें…

SCSS में सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट का लाभ मिलता है।

इस स्कीम के तहत जॉइंट खाता भी खुलवा सकते हैं।

ब्याज क्वाटर्ली मिलता है और अप्रैल, जुलाई, अक्टूबर व जनवरी के पहले वर्किंग डे को क्रेडिट कर दिया जाता है।

डिफेंस से रिटायर हुए 50 साल से अधिक और 60 वर्ष से कम उम्र के लोग कुछ कंडीशन के साथ इस योजना में निवेश कर सकते हैं।

बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट

वहीं अगर आप बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में पैसा लगाते हैं, तो यहां भी आपका पैसा सुरक्षित रहता है, साथ ही सामान्य नागरिकों को मिलने वाले ब्याज की तुलना में 0.5% ज्यादा ब्याज भी मिलता है। अलग-अलग बैंकों की अलग-अलग स्कीम में आप 7 दिन से 10 साल तक के लिए निवेश कर सकते हैं। यहां हम 2 करोड़ रुपए से कम के निवेश पर 5 साल में मिलने वाले ब्याज दरों के बारे में बता रहें हैं…

सीनियर सिटीजन म्यूचुअल फंड या हाइब्रिड म्यूचुअल फंड में भी निवेश कर सकते हैं। ये मुख्यरूप से फिक्स्ड इनकम वाले ऑप्शन में ही निवेश करते हैं। इसमें कैपिटल बढ़ने के साथ-साथ रेगुलर इनकम भी होती है। हालांकि, म्यूचुअल फंड्स में निवेश करना जोखिम से भरा हो सकता है। इसका चुनाव आप अपने जोखिम को देखते हुए ही करें।

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम आपको हर महीने एक रेगुलर इनकम की गारंटी देती है। इसका मैच्योरिटी पीरियड पांच साल होता है। हर तीन महीने में इसकी ब्याज दरें रिवाइज होती है।

सीनियर सिटीजन को निवेश करते समय हर महीने अपने इनकम के टारगेट, कैश की जरूरत, जोखिम उठाने की क्षमता और महंगाई को ध्यान में रखकर निवेश करना चाहिए। साथ ही समय-समय पर अपने निवेश की समीक्षा भी करनी चाहिए।