सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सऊदी अरब में मक्का के पास हूती ड्रोन को मार गिराने का मामला सामने आया है। सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवक्ता के मुताबिक, रॉयल सऊदी एयर डिफेंस ने मंगलवार शाम मक्का के दक्षिण में एक ड्रोन को इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, ड्रोन को मक्का के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले ही रोक लिया गया।

इस घटना के बाद सऊदी अरब ने मक्का, जेद्दा और ताइफ समेत कुछ इलाकों में सुरक्षा अलर्ट जारी किया। मक्का में हालिया संघर्ष के दौरान पहली बार इस तरह का आपात सुरक्षा अलर्ट जारी होने की रिपोर्ट है। अलर्ट कुछ ही समय बाद हटा लिया गया। सऊदी गठबंधन के प्रवक्ता ने मक्का और दोनों पवित्र मस्जिदों की सुरक्षा को ‘रेड लाइन’ बताया और हूती हमलों के खिलाफ आवश्यक कदम उठाने की चेतावनी दी। सऊदी अधिकारियों ने इसे मक्का को निशाना बनाने की हूतियों की दूसरी कोशिश बताया है। इससे पहले 2017 में भी मक्का की ओर बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने की घटना सामने आई थी। हालांकि, हूती सैन्य सूत्रों ने मक्का या किसी अन्य इस्लामी पवित्र स्थल को निशाना बनाने से साफ इनकार किया है। हूती पक्ष ने सऊदी दावे को गलत बताते हुए कहा कि यमन से मक्का या अन्य पवित्र स्थलों के लिए कोई खतरा नहीं है।


Hashtags: #WorldInternational #Bhopal #Desksource #सऊद #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #अरब #गठब