आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सरकार ने अक्टूबर 2023 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी GST से 1.72 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। ये एक साल पहले यानी अक्टूबर 2022 के मुकाबले 13% ज्यादा है। तब GST से 1.51 लाख करोड़ रुपए जुटाए गए थे। वहीं एक महीने पहले सितंबर में सरकार ने GST से 1.63 लाख करोड़ रुपए जुटाए थे।

लगातार 8वीं बार ऐसा हुआ है कि रेवेन्यू कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ से ऊपर रहा है। हालांकि अब तक सबसे ज्यादा GST कलेक्‍शन अप्रैल 2023 में हुआ था, जब ये आंकड़ा 1.87 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया था। इसके अलावा लगातार 20 महीने से देश का GST कलेक्‍शन 1.4 लाख करोड़ रुपए से ऊपर बना हुआ है।

CGST 30,062 करोड़ रुपए, SGST 38,171 करोड़ रुपए रहा

वित्त मंत्रालय ने कहा, ‘अक्टूबर 2023 में GST कलेक्शन ₹1,72,003 करोड़ रुपए रहा है। इसमें CGST 30,062 करोड़ रुपए, SGST 38,171 करोड़ रुपए, IGST 91,315 करोड़ रुपए (माल के आयात पर कलेक्ट किए 42,127 करोड़ रुपए सहित) और सेस 12,456 करोड़ रुपए रहा है। सेस में माल के आयात से मिले 1294 करोड़ रुपए शामिल हैं।’

FY24 में अब तक 11.65 लाख करोड़ रु. का GST कलेक्शन हुआ

फाइनेंशियल ईयर 2023-24 यानी पिछले 7 महीने में अब तक टोटल 11.65 लाख करोड़ रुपए का GST कलेक्शन हुआ है। वहीं पूरे फाइनेंशियल ईयर 2022-23 की बात की जाए तो इसमें टोटल 18.10 लाख करोड़ रुपए का GST कलेक्शन हुआ था।

2017 में लागू हुआ था GST

GST एक इनडायरेक्ट टैक्स है। इसे वैराइटी ऑफ प्रीवियस इनडायरेक्ट टैक्स (वैट), सर्विस टैक्स, परचेज टैक्स, एक्साइज ड्यूटी और कई इनडायरेक्ट टैक्स को रिप्लेस करने के लिए 2017 में लागू किया गया था। GST में 5, 12, 18 और 28% के चार स्लैब हैं।