सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संस्कृत नाटक नागानन्दम् का मंचन भोपाल में 27जुलाई को केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल परिसर में देशभर से आए रंगकर्मी कलाकारों के द्वारा किया जायेगा। परिसर निदेशक ने बताया कि केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय का नाट्यशास्त्र अध्ययन एवं अनुसंधान केन्द्र नये नये संस्कृत नाट्य प्रयोगों के माध्यम से भारत की बौद्धिक ज्ञान सम्पदा और भारतीय संस्कृति का पूर्ण उत्साह के साथ प्रचार प्रसार करने के लिए तैयार है।

विश्वविश्रुत विद्वान कुलपति श्रीनिवास बरखेड़ी जी का स्वप्न है कि संस्कृत के रंगमंच को विश्वभर में जन जन तक पहुंचाने के लिए संस्कृत के छात्र और अध्यापक निरन्तर योगदान देते रहेंगे तो भारत का विराट स्वरूप विश्व को दिखलाई देगा। जिससे रोजगार के द्वार खुलेंगे।

कार्यशाला के संयोजक प्रो कृपाशंकर शर्मा ने बताया कि नाट्यशास्त्रीय सिद्धान्त और प्रयोग दोनों पक्षों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रतिभागी उत्साह के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। केरल के नाट्य मर्मज्ञ प्रशिक्षक गिरीशन वी प्रशिक्षित कर रहे हैं। 27 जुलाई को नागानंद नाटक का अभिमंचन होगा ।सह संयोजिका डा संगीता गुन्देचा ने नाटक में रुचि रखने वालों से अपील की है कि सब लोग आ सकते हैं


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #27ज #शभर #गकर