सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान पंडित कुञ्जीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ द्वारा “लोकतंत्र के विकास में महिला जनप्रतिनिधि की भूमिका” विषय पर राज्य स्तरीय निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था । प्रतियोगिता में अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय भोपाल की राजनीति विज्ञान की छात्रा राजनंदनी दांगी ने कार्यक्रम संयोजक सौरव खरे और विभाग की प्रभारी रितु श्रीवास्तव के निर्देशन में बेहतर परफॉर्मेंस दी। कुमारी राजनंदिनी दांगी को पच्चीस सौ रुपये का नगद पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्राप्त हुआ।

विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति खेम सिंह डहेरिया द्वारा कुमारी राजनंदिनी दांगी को शोधपीठ द्वारा प्रेषित प्रमाण-पत्र दिया गया। इस अवसर पर कुलसचिव शैलेंद्र कुमार जैन, छात्रा कुमारी राजनंदिनी दांगी के पिता देवेंद्र सिंह दाँगी तथा लेखा अधिकारी सुश्री उषा सरयाम के साथ जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव, समन्वयक सौरभ खरे एवं राजनीति विज्ञान की प्राध्यापक रितु श्रीवास्तव के अलावा विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक अधिकारियों कर्मचारियों मौजूद रहे।