सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर (स्वशासी) महाविद्यालय के द्वारा सामाजिक समानता सप्ताह 25 नवम्बर तक मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में महाविद्यालय द्वारा सामाजिक समानता रैली का आयोजन किया गया। सामाजिक समानता रैली राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) के जवानों के सहयोग से महाविद्यालय के NCC व NSS के विभाग द्वारा आयोजित की गई।
महाविद्यालय की प्राचार्या शैलबाला सिंह बघेल के द्वारा छात्राओं को सामाजिक समानता व सौहाद्रता हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की NCC व NSS अधिकारी अर्चना सिंह व मंजुला विश्वास उपस्थित रहें। रैली में महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सामाजिक समानता व सौहाद्रता का संदेश दिया गया।