आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मुरैना के कैलारस में एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना की वजह से मौत हो गई। दुर्घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। 15 दिन तक उसका इलाज चला, बाद में बीते दिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है।

बता दे कि, कैलारस क्षेत्र के रविंद्र रावत पुत्र रामस्वरूप रावत उम्र 36 वर्ष, निवासी भीलमपुर गांव, साइनपुरा मोड एमएस रोड सैमई पर जा रहे थे इस दौरान पीछे से अज्ञात वाहन ने उनमें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके परिजन उन्हें जिला अस्पताल मुरैना लेकर आए वहां से उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया। वहां उनका 15 दिन तक इलाज चल। लेकिन बच नहीं सके और बीते दिन उनकी मौत हो गई।