आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : इंदौर के रोबोट चौराहे के यहां एक महिला ओर उसके पति पर सब्जी व्यापारी ने डंडे से हमला कर दिया। बताया जाता है कि पड़ोसी से ठेला लगाने को लेकर दोनों पक्ष में कहासुनी के बाद लट्ठ चल गए। पुलिस ने मामले में महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया है। खजराना पुलिस के मुताबिक रोबोट चौराहे पर सब्जी मंडी में कला बाई बामनिया की शिकायत पर महेश और दो अन्य के खिलाफ मारपीट करने के मामले में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि वह कटलरी का ठेला लगाते है। पति के साथ एक प्रोग्राम में बच्चों को ठेले पर छोड़कर गई थी। यहां सब्जी का ठेला लगाने वाले महेश ने हमारा ठेला हटाने को लेकर विवाद किया। और डंडे लाकर मारपीट कर अपशब्द कहे। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। हालांकि विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है।