मुंबई । वै‎श्विक बाजार में अमेरिका डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में बुधवार को 14 पैसे की मजबूती के साथ 77.57 के भाव पर पहुंच गया। अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 77.58 प्रति डॉलर के भाव पर खुला और थोड़ी ही देर में 77.57 के भाव पर पहुंच गया।

इस तरह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले रुपए में 14 पैसे की मजबूती देखी गई। मंगलवार को रुपया 17 पैसे की गिरावट के साथ अपने सर्वकालिक निम्न स्तर 77.71 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत बढ़त के साथ 101.92 पर कारोबार कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.96 प्रतिशत चढ़कर 122.84 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।