मोहखेड़ जबलपुर । विकासखंड मोहखेड़ की ग्राम पंचायत लिंगा में पदस्थ रोजगार सहायक प्रतिभा निबुंलकर और लिपिक पंजाबराव दोईफोडे को पंचायत से हटाया जा सकता है। गत दिवस हुई पंचायत की आमसभा में दोनों को हटाने का प्रस्ताव पास कर दिया गया। बैठक में नाराज सरपंच-उपसरपंच सहित 18 पंचो और सैंकडो ग्रामीणो ने पंचायत में आयोजित आमसभा में सभी ने एकमत ध्वनि से यह निर्णय लिया गया। बता दें रोजगार सहायक प्रतिभा निबुंलकर पर संबल योजना में सैंकड़ो पात्र परिवार को अपात्र घोषित किए जाने,िनयमित पंचायत कार्यालय न आने सहित अनेक मामलों में विवादित रहें हैं। उनपर कई मामलों में राशि मांगने के आरोप भी लगाए गए हैं। उधर लिपिक के द्वारा विभिन्न कामो के एवज में ग्रामीणो से पैंसे की मांग सहित ग्रामीणों से अभद्रता किए जाने के आरोप लगते रहे हें। नाराज पंचायत के जनप्रतिनिधियों एंव ग्रामीणो ने यह प्रस्ताव लिया। लिंगा पंचायत में पदस्थ रोजगार सहायक प्रतिभा निंबुलकर की कार्यप्रणाली से त्रस्त पंचायत के जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने तत्काल पंचायत से रोजगार सहायक को हटाने और उचित कार्यवाही की जाने की मांग मोहखेड़ सीईओ सीएल अहिरवार से गुहार लगाई है। उन्होंने यह भी चेतावनी देते हुए अगर जल्द ही पंचायत से रोजगार सहायक को नही हटाया गया तो वह इसको लेकर आगामी दिनो पंचायत के सामने धरना प्रदर्शन किए जाने की चेतावनी दी। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणो का कहना है पिछले सप्ताह जिले में कलेक्टर को ज्ञापन दिए जाने के बाद भी कोई उचित कार्यवाही नजर आने पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।