सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री का मार्केट कैप 20 लाख करोड़ रुपए के पार निकल गया है। ये मुकाम हासिल करने वाली ये भारत की पहली कंपनी है। आज कंपनी के शेयर ने 2,958 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया जिस कारण कंपनी का मार्केट कैप बढ़ा है।

पिछले दो हफ्तों में RIL की मार्केट वैल्यू 1 लाख करोड़ रुपए बढ़ी है। 29 जनवरी को कंपनी का मार्केट कैप 19 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े पर पहुंचा था। इससे पहले कंपनी ने सितंबर 2021 में 15 लाख करोड़ का लेवल पार किया था। 2019 में मार्केट कैप 10 लाख करोड़ के पार निकला था।

देश की सबसे बड़ी कंपनी है रिलायंस

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्री देश की सबसे बड़ी कंपनी है। मुंबई बेस्ड रिलायंस ग्रुप, ऑयल से लेकर टेलिकॉम और रिटेल सेक्टर में काम करता है। वहीं इसके बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का नंबर आता है। TCS का मार्केट कैप 15.07 लाख करोड़ है।

देश के सबसे अमीर आदमी हैं मुकेश अंबानी

फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर आदमी हैं। उनकी टोटल नेटवर्थ 9.38 लाख करोड़ रुपए है। वहीं अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी 6.64 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर हैं।