सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरमैन नीता अंबानी रिलायंस इंडस्ट्री और वॉल्ड डिज्नी की मर्जर वाली एंटिटी की चेयरपर्सन हो सकती हैं। दोनों कंपनियों के बीच हुई इस डील का आधिकारिक ऐलान इस हफ्ते हो सकता है।
इस बात जानकारी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस के पास इसके 51% से 54%, डिज्नी के पास 40%, जबकि जेम्स मर्डोक और उदय शंकर की जॉइंट वेंचर कंपनी बोधी ट्री के पास 9% की हिस्सेदारी होगी।
दोनों कंपनियों के बीज डील साइन
वहीं, ब्लूमबर्ग की एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक दोनों कंपनियों के बीच यह डील इसी हफ्ते साइन हुई है। इसमें मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस के पास मर्ज्ड एंटिटी का 61% शेयर होगा, जबकि बाकी के 39% डिज्नी के पास रहेगा।
नीता ने हाल ही में RIL के बोर्ड से दिया था इस्तीफा
नीता अंबानी ने हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के बोर्ड से इस्तीफा दिया है। नीता अंबानी ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर’ की भी फाउंडर है। मुंबई में स्थित यह संस्था म्यूजिक और थिएटर का प्रमुख सेंटर है।
₹33,000 करोड़ की वैल्यूएशन पर होगी डील
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार डिज्नी ने अपने इंडिया बिजनेस का 61% हिस्सा वायाकॉम 18 को 3.9 बिलियन डॉलर (33,000 करोड़ रुपए) की वैल्यूएशन पर बेचने पर सहमति व्यक्त की है। वायाकॉम 18 के मालिक रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी हैं।
रिलायंस-डिज्नी ने साइन किया बाइंडिंग पैक्ट: मर्ज की गई मीडिया यूनिट में RIL की 61% हिस्सेदारी होगी
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) और वॉल्ट डिज्नी Co ने भारत में अपने मीडिया ऑपरेशन को मर्ज करने के लिए एक बाइंडिंग पैक्ट (बाध्यकारी समझौते) पर साइन किया है। ब्लूमबर्ग ने रविवार को अपनी एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है। टाटा प्ले में अपनी 29.8% हिस्सेदारी रिलायंस को बेचेगी वॉल्ट-डिज्नी: डील सफल हुई तो अंबानी-टाटा के बीच यह पहला कोलैबोरेशन होगा
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) टाटा ग्रुप की टीवी और वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस प्रोवाइडर ‘टाटा प्ले’ में 29.8% स्टेक खरीदने जा रही है। रिलायंस यह स्टेक वॉल्ट डिज्नी से खरीदेगी। बिजनेस स्टैंडर्ड ने सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी दी है।