सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आंचलिक विज्ञान केन्द्र भोपाल (रा. वि.सं.प.की एक इकाई) एवं मध्यप्रदेश इकोटूरिज्म विकास बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत मध्यप्रदेश इकोटूरिज्म विकास बोर्ड द्वारा आयोजित मिशन लाइफ (लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट) विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि उमेश कुमार रुस्तगी निदेशक नेहरू विज्ञान केन्द्र मुंबई द्वारा किया गया।

प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण मध्यप्रदेश के धार क्षेत्र में पाया गया राजासॉरस डायनासोर के अंडे का जीवाश्म रहा जिसने बच्चों एवं आगंतुकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। साथ ही शार्क मछली के दन्त जीवाश्म जो बताते हैं की कभी हमारा प्रदेश भी समुद्र के अन्दर था |

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हमारे जंगल हमारे दोस्त मेगा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। प्रतिभागियों ने अपने चित्रों के माध्यम से प्रकृति वन्यजीवों वनों के महत्व तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

इसके साथ ही प्रकृति से प्रेरित विज्ञान हैंड्स-ऑन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बच्चों अभिभावकों एवं परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अनेक रोचक वैज्ञानिक गतिविधियों एवं प्रयोगों का आनंद लिया। प्रतिभागियों ने प्रकृति और विज्ञान के अद्भुत संबंधों को समझा तथा आंचलिक विज्ञान केन्द्र, भोपाल के साथ मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस को उत्सव के रूप में मनाया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि उमेश कुमार रुस्तगी ने बच्चों को देश और पर्यावरण संरक्षण का भविष्य बताते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों के हाथों में ही एक स्वच्छ, हरित और सतत भारत के निर्माण की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने तथा प्रकृति के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में उमेश कुमार रुस्तगी ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया तथा सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किया गया प्रत्येक प्रयास भविष्य को सुरक्षित एवं समृद्ध बनाने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों अभिभावकों शिक्षकों एवं आगंतुकों ने सहभागिता कर विश्व पर्यावरण दिवस को उत्साह एवं जागरूकता के साथ मनाया।

आंचलिक विज्ञान केन्द्र में विश्व पर्यावरण दिवस
आंचलिक विज्ञान केन्द्र में विश्व पर्यावरण दिवस
आंचलिक विज्ञान केन्द्र में विश्व पर्यावरण दिवस
आंचलिक विज्ञान केन्द्र में विश्व पर्यावरण दिवस photo 3

Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #वरण #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #2026 #अवसर