आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : रेमंड ग्रुप जल्द ही एयरोस्पेस, डिफेंस और EV कंपोनेंट बिजनेस में कदम रखने जा रहा है। कंपनी ने 3 नवंबर को ऐलान किया है कि वह ऑटो और एयरोस्पेस कंपनी मैनी प्रिसिजन प्रोडक्ट्स लिमिटेड (MPPL) में 682 करोड़ रुपए में 59.25% हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर रही है। यह डेट और इंटरनल एक्रुअल्स से फंडेड है।

कंपनी ने कहा कि यह अधिग्रहण रेमंड के मौजूदा इंजीनियरिंग बिजनेस को और मजबूत करेगा। कंपनी की अभी उभरते एयरोस्पेस, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) और डिफेंस सेक्टर में उपस्थिति है।

तीन कंपनियों को मिलाकर एक नई सहायक कंपनी बनाएगी रेमंड

यह अधिग्रहण जेके फाइल्स एंड इंजीनियरिंग की सहायक कंपनी रिंग प्लस एक्वा लिमिटेड (RPAL) के जरिए पूरा होगा। अधिग्रहण के बाद रेमंड- जेके फाइल्स, RPAL और MPPL बिजनेस तीनों को मिलाकर एक नई सहायक कंपनी बनाएगी। रेमंड लिमिटेड की नई कंपनी (newco) में 66.3% हिस्सेदारी होगी, जो प्रिसिशन इंजीनियरिंग प्रोडक्ट्स पर फोकस करेगी।

कंसोलिडेटेड इंजीनियरिंग बिजनेस को लीड करेंगे MPPL के फाउंडर

फाइनेंशियल ईयर 2023 तक न्यूको का प्रो-फॉर्मा कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 1600 करोड़ रुपए और EBIDTA 220 करोड़ रुपए रहा है। MPPL के फाउंडर गौतम मैनी कंसोलिडेटेड इंजीनियरिंग बिजनेस को लीड करेंगे। कंपनी ने कहा कि कंसोलिडेटेड बिजनेस एयरोस्पेस, डिफेंस, ऑटो और इंडस्ट्रियल बिजनेस में टॉप ग्लोबल OEMs और टियर-1 मैन्युफैक्चरर्स को सर्विसेस प्रोवाइड करता है।

रेमंड के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम हरि सिंघानिया ने कहा, ‘यह अधिग्रहण हमारे इंजीनियरिंग बिजनेस के विकास को गति देगा और एयरोस्पेस, डिफेंस, EV जैसे तेजी से बढ़ते सेगमेंट्स में हमारे प्रवेश के लिए नए रास्ते खोलेगा। ये लगातार तेजी के साथ बढ़ते सेक्टर हैं, जो हमें लाभ उठाने के पर्याप्त अवसर प्रदान करते हैं।’

MPPL का दो सेक्टर्स में 11 मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के साथ एक बड़ा बिजनेस है

MPPL का भारत में दो सेक्टर्स में 11 मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के साथ एक बड़ा बिजनेस है। पहला एयरोस्पेस, जिसमें एयरोस्पेस एंड डिफेंस के लिए मैन्युफैक्चर्ड प्रिसिशन प्रोडक्ट्स शामिल हैं। दूसरा ऑटोमोटिव एंड इंडस्ट्रियल वर्टिकल है, जिसमें क्लीन इंटरनल कंबशन इंजन, फ्यूल इंजेक्शन एंड ट्रांसमिशन, EV कंपोनेंट्स, हाइड्रोलिक्स और इंडस्ट्रियल के साथ-साथ एग्रीकल्चर के लिए प्रिसिशन प्रोडक्ट्स शामिल हैं।

रेमंड के कंसोलिडेटेड इंजीनियरिंग बिजनेस को लीड करते हुए खुशी हो रही है: गौतम

गौतम मैनी ने कहा, ‘मुझे रेमंड के कंसोलिडेटेड इंजीनियरिंग बिजनेस को लीड करते हुए खुशी हो रही है। यह पार्टनरशिप रैपिड ग्रोथ और एक्सपेंशन के कई अवसरों की शुरूआत करेगी, जिससे हमें इंटरनेशनल और डोमेस्टिक दोनों मार्केट्स में प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिलेगी।’

FY23 में MPPL का एक्सपोर्ट कंट्रीब्यूशन 70% रहा है। वहीं 13% EBITDA मार्जिन के साथ कंपनी का टोटल रेवेन्यू लगभग 750 करोड़ रुपए रहा। ट्रांजेक्शन रिक्विसाइट रेगुलेटरी अप्रूवल्स के अधीन होगा और इसके चालू वित्त वर्ष के दौरान पूरा होने की उम्मीद है।

ट्रांजेक्शन के बाद नेट कैश पॉजिटिव रहेगा रेमंड ग्रुप, कंपनी का शेयर 4% बढ़ा

रेमंड ने कहा, ‘मजबूत फ्री कैश जनरेशन और कोई मेजर कैपेक्स रिक्वायरमेंट नहीं होने के कारण रेमंड ग्रुप ट्रांजेक्शन के बाद नेट कैश पॉजिटिव रहेगा।’ इस अनाउंसमेंट के बाद रेमंड का शेयर 4% बढ़कर 1,888.20 रुपए पर कारोबार कर रहा है।

अपने बिजनेस को री-स्ट्रक्चर ​​​​​​​और नए बिजनेस में एंटर कर रही है​​​​​​​ रेमंड

रेमंड हाल के वर्षों में अपने बिजनेस को री-स्ट्रक्चर कर रही है और नए बिजनेस में एंटर कर रही है। साल की शुरुआत में कंपनी ने अपना कंज्यूमर केयर बिजनेस गोदरेज को बेच दिया। इससे पहले रेमंड ने अपने लाइफस्टाइल बिजनेस को अलग कर दिया था। कंपनी रियल एस्टेट बिजनेस में भी उतर चुकी है।