नई दिल्ली । दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल दो शेयरों के कारण उन्होंने पिछले एक महीने में 540 करोड़ रुपए गंवा दिए हैं। झुनझुनवाला के निवेश वाले 2 शेयर स्टार हेल्थ इंश्योरेंस और मेट्रो ब्रैंडस् में पिछले एक महीने में करीब 7 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, सोमवार को बाजार खुलने पर दोनों ही शेयरों में तेजी देखने को मिली है। शुक्रवार को बाजार बंद होने तक मेट्रो ब्रैंड्स लुढ़ककर 523 ।
और स्टार हेल्थ गिरकर 663 । पर पहुंच गया था। इन दोनों में शेयरों में इस तेज गिरावट के कारण बिग बुल को एक महीने में 540 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। स्टार हेल्थ बीते शुक्रवार तक 701 । से गिरकर 663 रुपए पर पहुंच गया जो की 38.55 रुपए की गिरावट है। वहीं मेट्रो ब्रैंड्स 562.65 से गिरकर 53 रुपए पर पहुंच गया जो करीब 39 रुपए की गिरावट है।
जानकारी के अनुसार कंपनी में राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला की सम्मिलित रूप से 17.50 फीसदी हिस्सेदारी है। दोनों के पास कंपनी के कुल 10,07,53,935 शेयर हैं। वहीं मेट्रो ब्रैंड्स में राकेश झुनझुनवाला ने अपनी पत्नी के माध्यम से निवेश किया है। इस कंपनी के रेखा झुनझुनवाला के पास 39,153,600 शेयर हैं। उनके पास इस कंपनी में 14.60 फीसदी हिस्सेदारी है। स्टार हेल्थ में बिग बुल के पास 10,07,53,935 शेयर हैं।
अगर 38 रुपए प्रति शेयर की गिरावट के हिसाब से देखा जाए तो उनकी संपत्ति में करीब 388 करोड़ रुपए की गिरावट दिखती है। वहीं, मेट्रो ब्रैंड्स में पत्नी के जरिए 39,153,600 शेयर हैं। यहां 39 रुपए प्रति शेयर की गिरावट के हिसाब से देखा जाए तो उन्हें एक महीने में 152 करोड़ रुपए की चपत लगी है। इस तरह से कुल मिलाकर उनकी संपत्ति 540 करोड़ रुपए घटी है।