ITDC India e-Press / Agencies

रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय (आरएनटीयू), रायसेन द्वारा शिक्षक समुदाय के योगदान एवं सेवाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए ‘वनमाली शिक्षक सम्मान 2026’ समारोह का आयोजन किया गया। जिले के सभी विकासखंडों के विद्यालयों से जुड़े लगभग 80 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षा, युवा विकास, कौशल एवं खेल के क्षेत्र में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़ी विश्वविद्यालय की विभिन्न पहलों की जानकारी भी साझा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज कुशवाह, अध्यक्ष, जनभागीदारी समिति, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, रायसेन रहे। समारोह में समीर चौधरी, डिप्टी रजिस्ट्रार, आरएनटीयू, रामपाल सिंह पठारिया, जिला प्रबंधक, रायसेन, अक्षत शुक्ला, डायरेक्टर एडमिशन, आरएनटीयू, संतोष उपाध्याय, असिस्टेंट रजिस्ट्रार एडमिशन, आरएनटीयू, सतीश अहिरवार, स्पोर्ट्स ऑफिसर, आरएनटीयू तथा विजय प्रताप, जनसंपर्क अधिकारी आरएनटीयू और विवेक सांगोड़े, असिस्टेंट मैनेजर आरएनटीयू सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका : मनोज कुशवाह मुख्य अतिथि मनोज कुशवाह ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज एवं राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल विषय का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सम्मानित सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण एवं निरंतर योगदान की सराहना की। आरएनटीयू की अकादमिक पहलों की साझा की जानकारी समीर चौधरी ने सभी शिक्षकगण का स्वागत करते हुए रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, विभिन्न पाठ्यक्रमों तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारपरक शिक्षा के साथ विश्वविद्यालय की विभिन्न अकादमिक पहलों पर प्रकाश डाला।

अक्षत शुक्ला ने आरएनटीयू में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों, एडमिशन तथा ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट से संबंधित जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार के अवसरों को बढ़ाने की दिशा में विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने पर आरएनटीयू की पहल की जानकारी इस अवसर पर आरएनटीयू के जनसंपर्क अधिकारी विजय प्रताप ने आरएनटीयू एवं आईसेक्ट इंडिया समूह द्वारा खेलों के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों एवं विभिन्न पहलों की जानकारी साझा की। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा खिलाड़ियों को उपलब्ध कराए जा रहे प्रशिक्षण, स्कालरशिप, खेल सुविधाओं एवं अन्य अवसरों के साथ-साथ उभरती खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में संतोष उपाध्याय ने मुख्य अतिथि, सभी अतिथियों, सम्मानित शिक्षकगण एवं आयोजन से जुड़े सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। मंच का सफल संचालन ज्योति त्रिवेदी ने बखूबी किया।

वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 के माध्यम से रायसेन जिले के शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करने के साथ ही शिक्षा, कौशल विकास एवं खेल के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को भी साझा किया गया।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #वनम #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #आरएनट #करत