सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : MP में 21 सितंबर तक बारिश, मानसून अभी सक्रिय

मध्य प्रदेश में मानसून विदाई की ओर बढ़ रहा है, लेकिन बारिश का दौर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 18 से 21 सितंबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। 22 सितंबर से बारिश में कमी आने की संभावना है। मध्य प्रदेश में इस मानसून सीजन में अब तक करीब 842.1 मिलीमीटर यानी 33.1 इंच बारिश दर्ज की गई है। यह सामान्य 905.3 मिलीमीटर की तुलना में करीब 7 प्रतिशत कम है। प्रदेश के 32 जिलों में अभी भी सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई है, इसलिए आने वाले कुछ दिन इन क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

पश्चिमी मध्य प्रदेश में 21 सितंबर तक गरज-चमक और आंधी की गतिविधियों को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश के लिए फिलहाल कोई विशेष चेतावनी नहीं दी गई है। भोपाल में भी 18 से 21 सितंबर तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना दर्ज की गई है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 22 सितंबर के बाद बारिश की गतिविधियां सीमित होने लगेंगी। हालांकि, कुछ हिस्सों में मानसून की सक्रियता सितंबर के अंतिम सप्ताह तक बनी रह सकती है।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #सपर #चरण #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #तरह