आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज मप्र के दौरे पर हैं। वे सुबह 11:30 नीमच जिले की जावद विधानसभा के दीकन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद हरदा जिले की टिमरनी विधानसभा के सिराली में जनसभा को संबोधित करने के बाद भोपाल रवाना होंगे।

भोपाल में शाम 4:30 बजे से रोड शो करेंगे। एयरपोर्ट से उतरकर राहुल गांधी इमामी गेट पहुंचेंगे। शाम 5:40 बजे से इमामी गेट से रोड शो शुरू होगा और पीर गेट, मोती मस्जिद होते हुए काली मंदिर चौराहे पर समापन होगा। पौने 2 किलोमीटर के रोड शो में भोपाल की दो विधानसभाएं उत्तर और मध्य कवर होंगी।

शाम 7 बजे से भोपाल के अशोका गार्डन में इंडियन बैंक नर्मदा चौराहे के पास राहुल गांधी नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे।