आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : माहेश्वरी समाज का अन्नकूट महोत्सव कोहेफिजा स्थित राधा कृष्ण मंदिर भोपाल में सोमवार को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान कृष्ण को छप्पन भोग लगाया गया। जिसे बाद में लोगों को प्रसादी के रूप में बांटा गया।
कोहेफिजा स्थित राधाकृष्ण मंदिर में अन्नकूट का आयोजन।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं हुई शामिल।
बारिश के बावजूद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सनातन धर्म समिति के अध्यक्ष गोपाल गोदानी और राकेश माहेश्वरी के नेतृत्व में कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।