सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने निर्देश दिए है कि कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। कार्यालय में ई-ऑफिस व्यवस्था को मजबूत बनाएं और ई-फाइल्स पर ही प्रकरण भिजवाएं। संभागायुक्त शर्मा ने कमिश्नर कार्यालय सभागार में संभागायुक्त कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के लंबित प्रकरणों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उपायुक्त राजस्व भारती देवी मिश्रा और सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में संभागायुक्त शर्मा ने लंबित भूमि आवंटन प्रकरण, सीएम हेल्पलाइन के प्रकरण, लोकसेवा गारंटी अधिनियम प्रकरण, आयुक्त कार्यालय की विकास शाखा में लंबित प्रकरणों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। भोपाल जिले के लंबित प्रकरणों की संख्या अधिक होने से उन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। संभागायुक्त शर्मा ने लंबित विभागीय जांच के प्रकरणों और गूगल शीट पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण संबंधी निर्देश दिए। सीहोर जिले में गूगल शीट पर प्राप्त शिकायतों की संख्या अधिक पाई गई। संभागायुक्त ने निर्देश दिए कि न्यायालयीन प्रकरणों में समय से जबाबदावा प्रस्तुत करना तथा दिए गए निर्णेयों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। छात्रवृत्ति के लंबित प्रकरणों का भी शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #रकरण #करण #एनएन #टवर #आईट #यवस #मजब #सभगय