सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने आज प्रदेष कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ टी.वी. चैनलों पर विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर जो एग्जिट पोल दिखायें हैं, यह एग्जिट पोल नहीं, बल्कि कांग्रेस और प्रदेष की जनता को भ्रमित और गुमराह कर उनका मनोबल तोड़ने के लिए भाजपा के षड्यंत्रकारी प्री-पेड पोल हैं।

सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा द्वारा सत्ता हथियाने की नाकाम साजिष रचकर प्रदेष के कर्मचारियों-अधिकारियों पर दबाव बनाकर अपने पक्ष में माहौल बनाने की साजिष है। लेकिन भाजपा की यह साजिष कभी कामयाब नहीं होगी। क्योंकि प्रदेष की जनता ने कांग्रेस पार्टी को प्रचण्ड बहुमत से जीत दिलाने के लिए और प्रदेष में बदलाव के लिए मतदान किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपनी राजनैतिक रोटियां सैकने के लिए यह मनगणंत प्री-पेड पोल का इस्तेमाल कर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने की नाकाम कोषिष की जा रही है। लेकिन कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अपनी पूरी बुद्धि, विवेक, मनोबल और साहस के साथ जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा और कांग्रेस की प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनेगी।

वर्मा ने कहा कि कुछ एक्जिट पोल ने कांग्रेस पार्टी को विजयी बताया है, जबकि कुछ एग्जिट पोल द्वारा भाजपा की बढ़त दिखाई है। उन्होंने आज तक न्यूज चैनल और एक्सिस के एग्जिट पोल पर आष्चर्य जताते हुए कहा कि स्वयं आज तक न्यूज चैनल के दो संपादकों राहुल कंवल और राजदीप सरदेसाई ने वीडियो जारी कर इस एग्जिट पोल को सही मानने से इनकार कर दिया है। जब आज तक के संपादक स्वयं ही एग्जिट पोल को खारिज कर रहे हैं तो किसी अन्य के उसे स्वीकार करने का कोई सवाल ही नहीं उठता है।

वर्मा ने कहा कि इसी तरह न्यूज-24-चाणक्य के एग्जिट पोल उनके ही चैनल के संपादक राजीव रंजन ने खारिज कर दिया है। एवीपी न्यूज, टाईम्स नॉव, दैनिक भास्कर और लोकपाल के एग्जिट पोल में कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है। लोकपाल के एग्जिट पोल में कांग्रेस पार्टी को 142 सीटें मिलती हुई बताई गई है। उन्होंने कहा कि सी वोटर के सर्वे में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि करीबी मुकाबले में फसी हुई सीटें कांग्रेस के पक्ष में गईं तो कांग्रेस पार्टी 165 सीटें भी जीत सकती हैं।