सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : महाराष्ट्र के पुणे में गणेशोत्सव के दौरान भगवान गणेश की एक अनोखी प्रतिमा लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पुणे के फर्ग्यूसन कॉलेज रोड पर 21 हजार पानीपुरी से 13 फीट ऊंची गणपति बप्पा की प्रतिमा तैयार की गई है। अनोखी प्रतिमा को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। रिपोर्टों के अनुसार, मुंबई सहित अन्य जगहों से भी लोग इस खास गणपति के दर्शन के लिए पुणे पहुंच रहे हैं।

यह प्रतिमा गणेश भेल के बाहर स्थापित की गई है। इसे कलाकार प्रशांत सालुंखे और उनकी टीम ने तैयार किया है। प्रतिमा को बनाने में हजारों पानीपुरी के गोल खोलों का इस्तेमाल किया गया है। इसके पीछे कागज और बांस से ढांचा तैयार किया गया, जिस पर पानीपुरी को सावधानी से लगाया गया। प्रतिमा की ऊंचाई करीब 13 फीट और चौड़ाई लगभग 10 से 11 फीट बताई गई है।

इस अनोखे गणपति को तैयार करने में कई कारीगरों ने मेहनत की। प्रतिमा को नमी और मौसम से बचाने के लिए विशेष सावधानी बरती जा रही है और इसकी निगरानी के लिए कारीगर तैनात हैं। आयोजकों के अनुसार, पानीपुरी तैयार करने में बचे आटे का भी इस्तेमाल किया गया है।

खास बात यह है कि उत्सव के बाद इन पानीपुरी को पानी में विसर्जित करने के बजाय ऑर्गेनिक खाद तैयार करने में इस्तेमाल करने की योजना है। इस वजह से प्रतिमा को पर्यावरण के अनुकूल पहल से भी जोड़ा जा रहा है।


Hashtags: #MaharashtraState #Bhopal #Desksource #गणपत #उमड #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #भगव