आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : प्रोटीन ईगॉव टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO आज ओपन हो गया है। वहीं, ASK ऑटोमोटिव लिमिटेड का IPO कल यानी 7 नवंबर को ओपन होगा। आइए इन दोनों कंपनियों के IPO के बारे में एक-एक करके जानते हैं।

प्रोटीन ईगॉव टेक्नोलॉजीज लिमिटेड

प्रोटीन ईगॉव टेक्नोलॉजीज लिमिटेड इस IPO के जरिए ₹490.33 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल होगा, जिसमें कंपनी के मौजूदा निवेशक और प्रमोटर 6,191,000 शेयर बेच रहे हैं। कंपनी एक भी फ्रेश शेयर इश्यू नहीं करेगी।

रिटेल निवेशक इस IPO के लिए आज यानी 6 नवंबर से 8 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे। 17 नवंबर को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे।

मैक्सिमम 252 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं रिटेल निवेशक

प्रोटीन ईगॉव टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने IPO का प्राइस बैंड ₹752-₹792 तय किया है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 18 शेयरों के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹792 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,256 इन्वेस्ट करने होंगे।

वहीं इसके IPO के लिए रिटेल निवेशक मैक्सिमम 14 लॉट यानी 252 शेयरों के लिए अप्लाय कर सकते हैं। इसके लिए निवेशकों को अपर प्राइज बैंड के हिसाब से ₹199,584 खर्च करने होंगे।

ई-गवर्नेंस सॉल्यूशन डेवलपमेंट बिजनेस में 20 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस

प्रोटीन ईगॉव टेक्नोलॉजीज लिमिटेड को पहले NSDL ई-गवर्नेंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के नाम से जाना जाता था। कंपनी के पास सिटीजन-सेंट्रिक और पॉपुलेशन-लेवल ई-गवर्नेंस सॉल्यूशन डेवलप करने के बिजनेस में 20 साल से ज्यादा का एक्सपीरिएंस है।

प्रोटीन ईगॉव टेक्नोलॉजीज ने भारत में कैपिटल मार्केट डेवलपमेंट के लिए नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दिसंबर 2022 से कंपनी ने अलग-अलग मिनिट्री में 19 प्रोजेक्ट को इंप्लीमेंट किया है।

ASK ऑटोमोटिव लिमिटेड

ASK ऑटोमोटिव लिमिटेड इस IPO के जरिए ₹834 रुपए जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी 29,571,390 फ्रेश शेयर इश्यू करेगी।

रिटेल निवेशक इस IPO के लिए कल यानी 7 नवंबर से 9 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे। 20 नवंबर को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे।

मैक्सिमम 689 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं रिटेल निवेशक

ASK ऑटोमोटिव लिमिटेड ने IPO का प्राइस बैंड ₹268-₹282 तय किया है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 53 शेयरों के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹282 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,946 इन्वेस्ट करने होंगे।

वहीं इसके IPO के लिए रिटेल निवेशक मैक्सिमम 13 लॉट यानी 689 शेयरों के लिए अप्लाय कर सकते हैं। इसके लिए निवेशकों को अपर प्राइज बैंड के हिसाब से ₹194,298 खर्च करने होंगे।

टू-व्हीलर्स के लिए ब्रेक-शू और एडवांस ब्रेकिंग सिस्टम बनाती है कंपनी

ASK ऑटोमोटिव भारत में टू-व्हीलर्स के लिए ब्रेक-शू और एडवांस ब्रेकिंग सिस्टम बनाने वाली बड़ी कंपनियों में से एक है। कंपनी इन-हाउस डिजाइनिंग, डेवलपिंग और मैन्युफैक्चरिंग कैपिबिलिटी के साथ सेफ्टी सिस्टम और क्रिटिकल इंजीनियरिंग सॉल्यूशन की सप्लाई करती है। इसके कस्टमर्स में टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड, हीरो मोटोकॉर्प, ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और बजाज ऑटो सहित अन्य कंपनियां शामिल हैं।