सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर (स्वशासी) महाविद्यालय, शिवाजी नगर, भोपाल में प्राणीशास्त्र विभाग के जुलॉजिकल एसोसिएशन द्वारा एड्स दिवस के अवसर महाविद्यालयीन स्तर पर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका निर्णय महाविद्यालय की पूर्व छात्रा श्रेयसी राजवैद्य, राधिका गरेवाल एवं शोध छात्रा वर्तिका द्वारा किया गया।

स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुश्री तन्वी दुबे, एम. एससी प्राणीशास्त्र तृतीय सेमेस्टर द्वितीय स्थान स्यिा मिश्रा, एम. एससी. प्राणीशास्त्र तृत्तीय सेमेस्टर तृतीय स्थान नदीहा हफीज बी. कॉम तृतीय वर्ष एवं सांत्वना भूमिका मरकाम, बी एससी, प्रथम वर्ष की छात्रा ने प्राप्त किया। इस अवसर पर जुलॉजिकल एसोसिएशन की छात्राओं द्वारा एड्स जागरुकता रैली का आयोजन किया गया।

जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य, शैलबाला सिंह बघेल एवं विभागाध्यक्ष, आतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ के समन्वयक, मुकेश दीक्षित तथा विभाग के समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे।