सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : हिंदी वैभव प्रदर्शनी में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
हिंदी दिवस के पावन अवसर पर प्रदेश के प्रतिष्ठित नेक द्वारा ए प्लस ग्रेड प्राप्त सत्य साईं महिला महाविद्यालय एवं विधि महाविद्यालय भोपाल में हिंदी विभाग द्वारा हिंदी वैभव प्रदर्शनी के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का विषय था “हिंदी साहित्य में मानव मूल्यों की अभिव्यक्ति” इस आयोजन में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की तथा अपनी रचनात्मकता एवं भाषा प्रेम का सुंदर परिचय दिया।
प्रतियोगिता की निर्णायक की भूमिका कला संकाय प्रमुख श्रीजी सेठ ने निभाई। इस अवसर पर महाविद्यालय की निदेशक प्रतिभा सिंह प्राचार्य रेनू मिश्रा, विधि महाविद्यालय की प्राचार्य अंजू बाजपेई हिंदी विभाग की विभाग अध्यक्ष मनीषा त्रिपाठी तथा सह प्राध्यापिका का अनुराधा सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं साथ ही साहित्य एवं महाविद्यालय की अनेक छात्राएं भी इस कार्यक्रम की साक्षी बनी।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे प्रथम स्थान बीबीए प्रथम वर्ष की छात्रा शबाना खान ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान पर रहीं एम.ए. तृतीय समसत्र की निशा दोहरे जबकि तृतीय स्थान एम. ए. तृतीय समसत्र की रोशनी शर्मा को प्राप्त हुआ इसके अतिरिक्त बी.ए.प्रथम वर्ष की मीना बघेल एवं रिया यादव, एम. ए. तृतीय समसत्र की निधि कटारे को प्रशंसनीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम ने ना केवल हिंदी भाषा के प्रति छात्राओं की रुचि को प्रोत्साहित किया अपितु उन्हें अपनी सृजनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से मानवीय मूल्यों को गहराई से समझने का अवसर भी प्रदान किया।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #रदर #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #अवसर #अपन