सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कइंटीग्रेटेड ट्रेडन्यूज़ भोपाल: ऑटोमोबाइल डीलरशिप्स बिजनेस से जुड़ी कंपनी पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO आज ओपन हो गया है। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 14 मार्च तक बोली लगा सकेंगे। इसके अलावा क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज लिमिटेड का IPO भी इसी हफ्ते ओपन होगा। आइए इन दोनों कंपनियों के IPO के बारे में एक-एक करके जानते हैं।

पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज

पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज इस IPO के जरिए ₹601.55 करोड़ जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी ₹250 करोड़ के 8,474,576 फ्रेश शेयर इश्यू कर रही है।

जबकि, कंपनी के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल के जरिए ₹351.55 करोड़ के 11,917,075 शेयर बेच रहे हैं। 19 मार्च को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे।