ITDC India e-Press / Agencies

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव मप्र प्रभारी जितेन्द्र सिंह, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अरूण यादव और मप्र शासन के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा 5 नवम्बर 2024 को संयुक्त रूप से बधुनी प्रवास पर रहेंगे।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि उक्त नेतागण मंगलवार, 5 नवम्बर को सुबह 10.40 बजे भोपाल से हेलीकाप्टर से रवाना होकर पूर्वान्ह 11 बजे सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा के रेहटी पहुंचकर वहां कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल के पक्ष में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे।
नेतागण उसी दिन दोपहर 2.15 बजे हेलीकाप्टर से रेहटी से प्रस्थान कर दोपहर 2.30 बजे बुधनी विधानसभा के भैरूंदा पहुंचकर वहां आमसभा को संबोधित करेंगे। तत्पष्चात नेतागण अपरान्ह 4.30 बजे भैरूंदा से हेलीकाप्टर से रवाना होकर सायं 5 बजे भोपाल पहुंच जायेंगे।

#सज्जन_सिंह_वर्मा #बुधनी #राजनीतिक_प्रवास #स्थानीय_समाचार