ITDC India e-Press / Agencies

सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड- न्यूज़ भोपाल: सेवानिवृत प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश ओमप्रकाश सुनरया माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में लोकपाल नियुक्त किए गए हैं ।
यूजीसी द्वारा प्रदत्त दिशा निर्देशों के परिपालन में जारी विज्ञापन के आधार पर प्राप्त आवेदनों का विश्वविद्यालय में गठित समिति की अनुशंसा अनुसार श्री सुनरया, लोकपाल के पद पर नियुक्त किए गए हैं । सुनरया की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 3 वर्ष की अवधि तक के लिए है । श्री सुनरया विश्वविद्यालय के पहले लोकपाल होंगे ।