सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: बरकतउल्ला विश्वविद्यालय द्वारा अब पीएच.डी अवॉर्ड के नोटिफिकेशन अब मौखिक परीक्षा समाप्त होने के बाद बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। विदित होवे की नोटिफिकेशन हेतु छात्रों को प्रतीक्षा करनी होती थी लेकिन कुलपति महोदय द्वारा इस अभिनव प्रयोग के द्वारा पीएचडी करने वाले छात्रों को इसका तत्काल लाभ मिलेगा एवं वे समय से अपना नोटिफिकेशन वेबसाइट से प्राप्त कर सकेंगे।
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय द्वारा अक्टूबर एवम् नवंबर माह में हुए सभी पीएच डी मौखिक परीक्षा के उपरांत छात्रों के नोटिफिकेशन विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर डाले जा चुके हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन इस दिशा में सतत रूप से प्रयत्नशील है की पूर्व में हुए सभी पीएच डी के नोटिफिकेशन शीघ्र ही विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर डाल दिया जाए जिससे कि छात्र इसका लाभ प्राप्त कर सके।