आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : इंदौर के विजयनगर में 13 नवंबर की सुबह एक परिवार गैस टंकी में लीकेज के चलते आग लगने के कारण हादसे का शिकार हो गया। शुक्रवार को पति की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद पत्नी ने भी रविवार को दम तोड़ दिया। अब 9 साल की बच्ची का एमवाय में गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। विजयनगर पुलिस के मुताबिक लक्ष्मी (34) पति राजेश की रविवार को एमवाय अस्पताल में मौत हो गई। वह पिछले 7 दिनों से एमवाय अस्पताल में उपचार करा रही थी। रिश्तेदारों ने बताया कि लक्ष्मी के पति राजेश की शुक्रवार को ही मौत हुई है। उनके साथ 9 साल की बेटी रक्षा भी जल गई थी। उसका अभी भी एमवाय में उपचार चल रहा है।

अलसुबह हुआ था हादसा

13 नवंबर को राजेश के घर में गैस टंकी लीकेज होने से आग लगी थी। जिसमें राजेश उसकी पत्नी लक्ष्मी और बेटी रक्षा झुलस गए थे। इस दौरान गृहस्थी का सामान भी जल गया। राजेश मूल रूप से भिंड इलाके का रहने वाला है। यहां पिछले 10 सालो से इंदौर रहकर गार्ड की नौकरी कर रहा था।