आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के मडला गांव का सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के अपग्रेड प्रोग्राम के लिए सिलेक्शन हुआ है। संयुक्त राष्ट्र की संस्था विश्व पर्यटन संगठन ने यह सिलेक्शन किया है। इसके चलते पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार की सचिव वी. विद्यावती ने पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मप्र के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला को यह अवॉर्ड दिया।

नई दिल्ली में राज्य पर्यटन सचिवों की बैठक में मडला गांव को संयुक्त राष्ट्र की संस्था विश्व पर्यटन संगठन के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के अपग्रेड प्रोग्राम के लिए चुने जाने के लिए यह अवॉर्ड प्रदान किया गया है। इस अवसर पर पर्यटन विभाग भारत सरकार के अपर सचिव राकेश कुमार वर्मा एवं मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के अपर प्रबंध संचालक विवेक श्रोत्रिय भी मौजूद थे।

सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव की लिस्ट में प्रदेश का एकमात्र गांव

संयुक्त राष्ट्र की संस्था विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) की सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम-2023 की सूची में प्रदेश के मडला गांव को स्थान मिला है। इस सूची में सांस्कृतिक विविधता, स्थानीय मूल्यों और पाक परंपराओं को संरक्षित करने में अग्रणी ग्रामों को चुना गया है। मडला ग्राम को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव’ अपग्रेड प्रोग्राम” के हिस्से के रूप में मान्यता प्रदान की गई है।